फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhapra-Varanasi intercity train started operation

छपरा-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शुरू, सिटी स्टेशन से साढ़े छह बजे हुई रवाना

Thu, 10 Jun 2021 07:03 PM IST
geetarjun gautam गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:03 PM IST
सार

बनारस और छपरा के बीच ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत की सांस मिली है। ट्रेन का संचालन बीते 30 अप्रैल से ठप था। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे वाराणसी सिटी स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन
Chhapra-Varanasi intercity train started operation
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन गुरुवार को एकबार फिर अग्रिम आदेश तक शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन बीते 30 अप्रैल से ठप था।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद 05111 अप छपरा से वाराणसी सिटी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 05112 डाउन वाराणसी सिटी से छपरा को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं छपरा से लखनऊ होते हुए फर्रुखाबाद तक जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस व छपरा से लखनऊ तक जाने वाले छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं किए जाने से यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


संपूर्ण लॉकडाउन के बाद अभी सभी ट्रेनों का संचालन शुरू भी नहीं हुआ था कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई और 30 अप्रैल से 17 मई के बीच एक-एक करके कई ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया। संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीनों बाद कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कुछ ट्रेनों को यात्री सुविधा के लिए चलाया गया था। इसमें से लखनऊ छपरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन व उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा से फर्रुखाबाद को जाने वाली स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था। इन दोनों ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक परिचालन ठप कर दिया गया है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। जबकि अभी भी लखनऊ छपरा व उत्सर्ग एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं होने प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने-आने वाले लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस या उत्सर्ग एक्सप्रेस का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed