Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cheque bounce cases to be resolved; special Lok Adalat on November 21

Varanasi News: चेक बाउंस के मुकदमों का होगा निस्तारण, 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत

Tue, 17 Nov 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cheque bounce cases to be resolved; special Lok Adalat on November 21
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से होगा आयोजन, आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे मामले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चेक बाउंस समेत परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए 21 नवंबर को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें वादकारियों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे वादकारियों को कम समय और कम खर्च में न्याय पाने का अवसर मिलेगा। साथ ही पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द और सद्भाव भी बना रहेगा। सचिव ने जनपद के सभी वादकारियों से अपील की है कि वे अपने एनआई एक्ट से संबंधित लंबित मामलों को समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए 21 नवंबर को आयोजित विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed