फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Checks were given to 18 teachers, 1532 will benefit.

Varanasi News: 18 शिक्षामित्रों को दिया गया चेक, 1532 को मिलेगा लाभ

Wed, 06 May 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Checks were given to 18 teachers, 1532 will benefit.
क्वींस कॉलेज में शिक्षामित्र का हुआ सम्मान संवाद - फोटो : Samvad
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को गिरिजा देवी संकुल, चौकाघाट में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में गोरखपुर के गुरु गंभीराथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन


गिरिजा देवी संकुल, चौकाघाट में 18 शिक्षामित्रों को चेक दिए गए। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षामित्र और शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि को उनके सम्मान और आत्म सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने मानदेय वृद्धि को शिक्षामित्रों के लिए प्रेरणादायक व लाभकारी कदम बताया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षामित्रों के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीक स्वरूप डमी चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed