फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Checking fertilizer consumption in Kharif

Varanasi News: खरीफ में उर्वरक की खपत की जांच

Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Checking fertilizer consumption in Kharif
मंडल में खरीफ सीजन में यूरिया की अधिक खपत की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने बिक्री रजिस्टर से किसानों का सत्यापन किया और उनसे सीधे बात की। दोनों दुकानों पर भौतिक सत्यापन में स्टॉक सही पाया गया। इफको ई-बाजार में 43 मीट्रिक टन यूरिया और 18.8 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध था, जबकि मिनाल ट्रेडिंग कंपनी में 203.03 मीट्रिक टन यूरिया और अन्य उर्वरक सही मात्रा में पाए गए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार यूरिया और डीएपी पर भारी सब्सिडी देती है। इनका वितरण जीओएस मशीन से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता अनावश्यक रूप से उर्वरक बेचता है या कालाबाजारी करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के समय संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed