मोबाइल से बातचीत के दौरान हुई दोस्ती में धोखा, दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंसा क्षेत्र की किशोरी से एक युवक ने मोबाइल पर दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रयागराज ले जाकर दुष्कर्म किया। सोमवार को आरोपी किशोरी को जंसा थाना के जलालपुर गांव के समीप छोड़कर भाग निकला। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो सोमवार की देर रात उसके पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जंसा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़िता किशोरी के अनुसार तकरीबन पांच माह पहले मोबाइल के माध्यम से ही उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हुई। दोनों दोस्ती हुई तो रविवार को युवक जंसा बाजार आया और किशोरी को घूमने के लिए बुलाया। दोनों कैंट स्टेशन गए और वहां से प्रयागराज चले गए।
किशोरी का आरोप है कि युवक उसे अपने एक दोस्त के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। सोमवार की देर रात उसे जलालपुर गांव के समीप छोड़ कर भाग निकला। किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उसके पिता उसे लेकर जंसा थाने गए।