{"_id":"62f412811758c45c5566488b","slug":"cheating-attempt-in-the-name-of-payment-of-electricity-bill-from-the-wife-of-minister-of-state-varanasi-news-vns6686558189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बिल के नाम पर धोखाधड़ी: राज्यमंत्री की पत्नी को पहले मैसेज आया..फिर फोन करके ऐसे लूट रहे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बिल के नाम पर धोखाधड़ी: राज्यमंत्री की पत्नी को पहले मैसेज आया..फिर फोन करके ऐसे लूट रहे थे पैसे
Thu, 11 Aug 2022 09:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:37 AM IST
सार
स्टांप व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल की पत्नी से बिजली का बिल भरने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामना आया है। ऑनलाइन भुगतान के नाम पर पैसे लूटने की प्लानिंग थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
स्टांप व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल की पत्नी से विद्युत बिल ऑनलाइन भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों और विद्युत विभाग से की है।
मंत्री की पत्नी अंजू जायसवाल के अनुसार उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर रात साढ़े नौ बजे बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। नीचे दिए हुए नंबर पर संपर्क किया तो उसने एक एप डाउनलोड करने को कहा और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया के बारे में बताया। हालांकि वह तुरंत भांप गई। इसके बाद फोन कट गया।
वहीं, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर (एसई) को दी। एसई ने मंत्री को बताया कि इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड व विभाग की ओर से इस प्रकार का मैसेज उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाता। यह कतिपय शरारती तत्वों का कार्य है, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि टेलीफोन नंबर पर विद्युत विभाग से संबंधित बिलों के भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार का मैसेज आने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करें।