{"_id":"5bcc40cebdec2269436b8d55","slug":"chauri-chaura-express-train-runs-from-break-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में टूटी पटरी से गुजरी चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में टूटी पटरी से गुजरी चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन, बड़ा हादसा बचा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में उस समय रेल हादसा होने से बचा जब टूटी पटरी से चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। दरअसल बीकापुर गांव के पास गेट संख्या 9सी पर रेल पटरी टूटी हुई थी। इसी दौरान गोरखपुर से कानपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस टूटी रेल पटरी से गुजरी।
जोर की आवाज होने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। मौके पर जाकर देखा तो रेल पटरी टूटी थी। इसकी सूचना हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मोहम्मद जमील को दी गई। इन्होंने कंट्रोल को सूचित दिया।
इसी दौरान नई दिल्ली से चलकर मंडुवाडीह जाने वाली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12560 डाउन को लगभग 45 मिनट तक राजातालाब स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं मंडुवाडीह से चल कर इलाहाबाद को जाने वाली गाड़ी संख्या 22125 अप को भी लगभग एक घंटे तक हरदत्तपुर स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
उधर विभागीय अधिकारी इस घटना की लीपापोती करने में लगे रहे और इस मौसम में पटरियों के चटकने की घटना को आम बताया। वहीं ग्रामीणों का कहना था की अगर चौरी चौरा की रफ्तार ज्यादा होती तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पटरी को क्लैम्प आदि बांध कर ठीक किया। कासन पर ट्रेनें चलाई जा रही हैं।