फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaubepur

प्रधान पति को रिवाल्वर सटाया, चौबेपुर थाने के गेट पर पथराव

Thu, 11 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
chaubepur
चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी गांव में बुधवार की शाम पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों से बकाया मांगने का विवाद तूल पकड़ लिया। इस दौरान चौबेपुर थाने के गेट पर पथराव हुआ और भगदड़ मच गई। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण चौबेपुर थाने पहुंचे और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत कैथी स्थित साइट पर पीडब्ल्यूडी के कुछ ठेकेदार अपना सामान इकट्ठा कर वाहन में लदवा रहे थे। कैथी गांव के प्रधान पति अजय यादव के अनुसार उन्होंने अपने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का बकाया 20 हजार रुपये ठेकेदार से मांगा। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही एक ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर प्रधान को सटा दी। गांव के लोगों ने ठेकेदार की रिवाल्वर छीन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौबेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आए। थाने पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, भीम यादव, धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव व उमेश यादव सहित कई कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर चौबेपुर थाने के बाहर घंटों जमे रहे। इस बीच ठेकेदार पक्ष का एक युवक बाहर निकला तो सपा कार्यकर्ता उससे झड़प कर थाने के गेट पर पथराव कर दिए। इसके चलते भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को तितर-बितर किया। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिखाई सूझबूझ और बिगड़ गया मामला
चौबेपुर कस्बे के लोगों का कहना था कि पुलिस की अपरिपक्वता के चलते मामला बिगड़ा। जब किसी को लोग रिवाल्वर के साथ पकड़े और पुलिस को सौंपे तो इतनी देर तक पंचायत की भला क्या जरूरत थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच करनी चाहिए थी। लंबी पंचायत के दौरान ही पुलिस के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तार-तार हुआ। पुलिस चाहती तो लोग थाने पर इकट्ठा न हो पाते और पथराव व भगदड़ की स्थिति न उत्पन्न होती। उधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी चौबेपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। माना जा रहा है कि एसएसपी की नाराजगी का दुष्परिणाम चौबेपुर थाने के लापरवाह पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed