फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charge sheet filed against six accused of robbery including inspector in varanasi

Varanasi News: दरोगा सहित डकैती के छह आरोपियों के खिलाफ लगी चार्जशीट, 42.50 लाख लूटने का है आरोप

Mon, 23 Sep 2024 07:50 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 07:50 AM IST
सार

आभूषण कारोबारी जयपाल कुमार के दो कर्मचारी गत 22 जून को बस से कोलकाता जा रहे थे। विश्व सुंदरी पुल पर दोनों को बस से उतार कर दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय ने अपने दो साथियों के साथ उनसे 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया था। 

विज्ञापन
Charge sheet filed against six accused of robbery including inspector in varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आभूषण कारोबारी के दो कर्मचारियों से 42.50 लाख रुपये लूटने के मामले में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय सहित आरोपियों के खिलाफ रामनगर थानाध्यक्ष ने चार्जशीट लगा दी है। 

विज्ञापन


पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी कोतवाली के अध्ययन के बाद चार्जशीट एसीजेएम सप्तम की अदालत में दाखिल की जाएगी। फिलहाल, निलंबित दरोगा सूर्य प्रकाश और मुकेश दूबे इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाकर जेल से बाहर हैं। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी जेल में हैं।
विज्ञापन


नीचीबाग की कूड़ाखाना गली निवासी आभूषण कारोबारी जयपाल कुमार के दो कर्मचारी गत 22 जून को बस से कोलकाता जा रहे थे। विश्व सुंदरी पुल पर दोनों को बस से उतार कर दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय ने अपने दो साथियों के साथ उनसे 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय, विकास मिश्रा और अजय गुप्ता को गत 24 जुलाई को आठ लाख पांच हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में दरोगा के दोस्त नीलेश यादव, मुकेश दूबे उर्फ हनी और योगेश पाठक उर्फ सोनू भी बाद में जेल गए थे।


इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पक्ष व गवाहों के बयान और ठोस साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है। अदालत में मुकदमे की प्रभावी तरीके से पैरवी कर सभी अभियुक्तों को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed