{"_id":"587cc93b4f1c1b3703efed19","slug":"chapra-varanasi-passanger-train-derail-in-balia","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Mon, 16 Jan 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
छपरा-वाराणसी रेलखंड के सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास एक बड़ा हादसा टल गया।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छपरा से वाराणसी आ रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद परिचालन शुरू कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबीन के पास रेल पटरी की मरम्मत करते हुए मजदूरी रेल का गार्डर लेकर जा रहे थे। उसी समय छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन अचानक नजदीक आ गई।
जिससे जल्दीबाजी में मजदूर रेल का गार्डर ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग गए। इसी समय ट्रेन आ गई और रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए गार्डर आगे होने के कारण इंजन का अगला पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम की 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।
इस संबंध में सागरपाली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश प्रसाद ने ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना से इनकार किया। उनका कहना था कि चैन पुलिंग के चलते इंजन में खराबी आयी थी, जिस वजह से ट्रेन खड़ी रही।