फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaos in bhu: doctor and student continue his strike,patients are helpless

बीएचयू में थमा बवालःजूनियर डॉक्टरों का हड़ताल खत्म, छात्रों का धरना जारी

Thu, 30 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
chaos in bhu: doctor and student continue his strike,patients are helpless
अस्पताल में परेशान मरीज और डॉक्टर्स लाउंज में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
दिन भर जबरदस्त गहमागहमी और गतिरोध के बाद आखिरकार बुधवार की रात दस बजे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। उनकी नौ सूत्री मांगें मानते हुए बीएचयू प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


वहीं, जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े छात्रों का प्रशासनिक कार्यालय पर धरना जारी है। हड़ताल खत्म होने के साथ बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर की चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर लौट आई है।
विज्ञापन


इससे पहले दिन भर मरीज और उनके तीमारदारों को जबरदस्त मुसीबत झेलनी पड़ी।  घंटों इंतजार और भागदौड़ के बाद दूरदराज से आए अधिकतर मरीजों को बिना इलाज कराए बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल खत्म करने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में जूनियर डॉक्टरों की वार्ता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम उपाध्याय से हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। मांगें पूरी करने के चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन के बावजूद जूनियर डॉक्टर हड़ताल वापसी के लिए राजी नहीं हुए।

अलबत्ता, पहले की तीन मांगों में एक और मांग जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि 27 मार्च को हुई घटना में किसी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। ऐसा न होने पर उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी। देर शाम आईएमएस निदेशक डॉ. वीके शुक्ला और चिकित्सा अधीक्षक के साथ जूनियर डॉक्टरों की फिर घंटे भर वार्ता हुई।

इसके बाद रात 10 बजे हड़ताल खत्म करने की जानकारी देते हुए जूनियर डॉक्टरों ने बताया उनकी नौ सूत्री मांगोें को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। जिसमें अस्पताल की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती, अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी, सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाया जाना, अस्पताल में बायोमैट्रिक सिस्टम लगवाए जाने की मांग के साथ यह भी माना गया है कि बीएचयू छात्रों को डॉक्टर तभी देखेंगे जब वे हेल्थ कार्ड लेकर आएंगे और उन्हें हेल्थ सेंटर से रेफर किया गया होगा।

इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान छात्र या उनके परिवारीजन को कंसलटेंट देखेंगे और एक मरीज के साथ मात्र दो तीमारदार रहेंगे। हर तीन घंटे पर पुलिस अस्पताल परिसर में पेट्रोलिंग करेेगी और कैंटीन को 24 घंटे खोला जाएगा। जूनियर डॉक्टरों ने वीसी लॉज में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने भी डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

... लेकिन मांगों पर अड़े छात्र
छात्रों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने का फैसला किया है। जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यालय के सामने धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक डॉ. मीत मिनारे के निलंबन का लिखित आदेश उन्हें नहीं दिया जाता, वे पीछे नहीं हटेंगे। धरने की वजह से केंद्रीय कार्यालय का ताला दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। वहीं, विज्ञान संस्थान के छात्र के खिलाफ एफआईआर के खिलाफ विज्ञान संस्थान में कुछ कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।

डॉ. मीत मिनारे को कारण बताओ नोटिस

chaos in bhu: doctor and student continue his strike,patients are helpless
अस्पताल और केंद्रीय कार्यालय के कार्य प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने डॉ. मीत मिनारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

यह नोटिस 27 मार्च को लेबर रूम में विज्ञान संस्थान के छात्र शुभम सिंह और जूनियर डॉक्टर मीत मीनारे के बीच मारपीट के मामले में जारी किया गया है। इसी विवाद के बाद से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं जबकि उनके विरोध में छात्रों का धरना जारी है। 


पांच सदस्यीय जांच समिति गठित
कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठित की है। प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता वाली इस समिति में आयुर्वेद संकाय के प्रो. आनंद चौधरी, कला संकाय की डॉ. सुजाता गौतम, विज्ञान संस्थान के प्रो. एस श्रीकृष्णा और सदस्य सचिव सहायक कुलसचिव शिक्षक पीके सिन्हा शामिल हैं।

यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। कमेटी 27 मार्च को अस्पताल के लेबर रूम में हुई घटना के अलावा जूनियर डॉक्टरों व छात्रों के अड़ियल रवैये को देखते हुए मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed