{"_id":"58dbf4904f1c1bef4c63e35c","slug":"chaos-begain-in-mau-after-a-objectionable-post-on-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मऊ में मचा हड़कंप, एडमिन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मऊ में मचा हड़कंप, एडमिन पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्हाट्सएप ग्रुप में कांग्रेस नेता द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से बुधवार को मऊ शहर का माहौल गरम हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंप विरोध जताया। पुलिस ने बुनाई विद्यालय मुहल्ला निवासी मनीष राय की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दर्ज मामले में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व व्हाटसप ग्रुप के एडमिन अरशद जमाल और मैसेज पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी को नामजद किया गया है।
व्हाट्स एप ग्रुप में बुधवार की सुबह सवा नौ बजे के करीब कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी ने एक आपत्तिजनक पोस्ट किया। इस पोस्ट को देखने के बाद ग्रुप के एडमिन व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल मैसेज पोस्ट करने वाले पर कोई टिप्पणी करने की बजाय ग्रुप से लेफ्ट हो गए।
जबकि मैसेज को लेकर माहौल गरम होने लगा। इस बात की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आजमगढ़ मोड़ पर एकत्रित हुए और पोस्ट का विरोध करते हुए ज्ञापन लेकर सीओ नगर पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
इसी बीच मुंशीपुरा बुनाई विद्यालय मुहल्ला निवासी युवक मनीष राय की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली और ग्रुप एडमिन तथा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल और मैसेज पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अबु बकर अंसारी को नामजद कर लिया। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले बीते वर्ष रमजान माह में मुसलिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक ग्रुप में मैसेज किया गया था, इसको लेकर शहर का माहौल गरम हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोषी को जेल भेजा था, जिसकी जमानत तीन माह बाद हुई।