{"_id":"5c169288bdec225b5956dca3","slug":"chaos-and-outrage-for-ambedkar-starue-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मारपीट, चौकी प्रभारी समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मारपीट, चौकी प्रभारी समेत छह घायल
Mon, 17 Dec 2018 12:05 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जंसा थाना अंतर्गत भटौली गांव में देहली विनायक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास विवादित जमीन पर रविवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पथराव में छह पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हुए हैं।
पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जंसा पुलिस ने बगैर अनुमति स्थापित की जा रही आंबेडकर प्रतिमा को भी कब्जे में ले लिया है। भटौली गांव निवासी शिव कुमार राम अपनी जमीन पर कमरे का निर्माण कराना चाहते थे। गांव के ही अन्य लोग उक्त जमीन को ग्राम समाज की बता कर उस पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे।
शिव कुमार का आरोप है कि जमीन का बैनामा उन्होंने गांव की ही मालती तिवारी से कराया है, जिसे आरोपी जबरन हड़पना चाहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर वापस लौटा दिया था, लेकिन इसी बीच कुछ लोग आंबेडकर की प्रतिमा लेकर मौके पर पहुंच गए और विवादित जमीन पर स्थापित करने लगे।

Trending Videos
पुलिस ने जब आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने पर नाराजगी जताई तो विरोध में पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रामेश्वर चौकी प्रभारी अजय दुबे, दरोगा अजय यादव के साथ ही चार अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जंसा मनोज कुमार ने बताया कि विवादित जमीन पर प्रशासन की अनुमति के बगैर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।