फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changed path of monsoon, now waiting for rain till 20th July

Varanasi News: मानसून का बदला रास्ता, अब 20 जुलाई तक बारिश का इंतजार

Thu, 18 Jul 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Changed path of monsoon, now waiting for rain till 20th July
ज्ञानपुर। जिले में बीते कुछ दिनों से बारिश एकदम नहीं हो रही है। गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल है। इसका कारण है कि मानसून ट्रफ रेखा दक्षिण की दिशा में परिवर्तित हुआ है। इससे जिले में 20 जुलाई तक मानसून की सक्रियता कम रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इस दरम्यान मौसम साफ रहेगा। तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि देखी जा सकती है। बुधवार को धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी से निजात मिलता तनिक भी नहीं दिख रहा है। बीते बृहस्पतिवार से मौसम बदला है, इसके चलते बारिश भी नहीं हो रही है। बिजली गुल होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है, लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन धूप खिली रही। इससे आवागमन में राहगीरों को थोडी बहुत परेशानी हुई। शाम को 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चली, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया मानसून ट्रफ रेखा यानी काल्पनिक रेखा दक्षिण की दिशा में परिवर्तित हुआ है। इसके कारण जिले में 20 जुलाई तक मौसम साफ रहेंगा, बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि जिले में 20 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होने का अनुमान है।
विज्ञापन



बारिश नहीं होने से किसान परेशान
ज्ञानपुर। बीते छह दिनों से बारिश की बूंदें भी नहीं पड़ी हैं। बारिश के मौसम में गर्मी से लोग परेशान हैं। किसान जैसे-तैसे सिंचाई का प्रबंध कर धान की रोपाई कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से वे परेशान हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। मानसून सीजन में मौसम का यह रुख देखकर हर कोई चिंतित है। अस्पताल आने वाले मरीज, तीमरदारों को चिकित्सक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। सौ शय्या अस्पताल फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि अचानक से गर्मी बढ़ी है। इससे अस्पताल में उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई गई। जिला चिकित्सालय में 495 मरीजाें की ओपीडी रही। इमरजेंसी में 35 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि बाहर से आने पर तत्काल पानी न पीएं बल्कि थोड़ी देर बार पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed