{"_id":"58f4e5c94f1c1b1974471a59","slug":"chandrashekhar-half-marathon-organized-in-ballia-anil-become-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन का आयोजन, जिले के अनिल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन का आयोजन, जिले के अनिल अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Half Marathon organized in Ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक चन्द्रशेखर की 90वीं जयंती पर कृतज्ञ जनपद ने युवा तुर्क को न सिर्फ दिल से याद किया, बल्कि तन्मयता से श्रद्धा के फूल भी चढ़ाए। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के बैनर तले 21.1 किलोमीटर का चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पचखोरा से वीरलोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निर्धारित धवल पथ पर सैकड़ों की संख्या में धावकों ने अपने जोश व जज्बे का प्रदर्शन किया, जिसमें विदेशी धावक भी शामिल हुए। आजादी के महानायक मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां निवासी व वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के अनिल यादव ने 21.1 किलोमीटर की दूरी को 1 घंटे 04 मिनट 57 सेकेंड में तय कर पहले नंबर पर रहे, जबकि 16 सेकेंड बाद समापन बिन्दु पर केन्या के डानियल चेरूनट पहुंचे।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर रहे इलाहाबाद के धमेंन्द्र कुमार यादव, जिन्होंने निर्धारित दूरी को एक घंटे 05 मिनट 31 सेकेंड में तय किया। लखनऊ के रवीन्द्र कुमार व जावेद अली क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। छठवें स्थान पर बागी धरती के लाल राकेश कुमार वर्मा रहे, जबकि सातवें व आठवें स्थान पर देवरिया के धावक जितेन्द्र राजभर व राजकिशोर रावत रहे।
विज्ञापन
नौवें स्थान पर वाराणसी के मो. शाहिद तथा 10वें तथा 11वें स्थान पर बलिया के धावक क्रमश: सोनू व ईश्वरचन्द्र रहे। जननायक विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने धावकों को पुरस्कृ त किया।
पहले, दूसरे और तीसरेे स्थान पर रहने वालों को क्रमश: 51 हजार, 25 हजार, 15 हजार, 10 हजार व पांच हजार दिए गए । वहीं, छठवें से 11वें स्थान तक के धावकों को 2000-2000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महिमा, गरिमा और मधुरिमा का सदैव ध्यान रखने वाले जननायक के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।