फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chandauli sp suspend one constable over illegal recovery

फर्जी गश्त का लोकेशन बताना पीआरवी को पड़ा भारी, चार सिपाही लाइन हाजिर, एक निलंबित

Thu, 14 Dec 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 14 Dec 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
chandauli sp suspend one constable over illegal recovery
UP Police
पीआरवी द्वारा अवैध वसूली व कार्य में लापरवाही पर चंदौली एसपी ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया जबकि एक सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था के अनुपालन के लिए डटे पुलिस कर्मियों की जांच वे स्वयं करेंगे और लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए एसपी संतोष सिंह बार-बार पुलिस कर्मियों को आगाह करते हैं। वहीं एसपी के इस सक्रियता पर थाने के दीवान अपने रटे- रटाये अंदाज में कुशलता व लोकेशन एक निर्धारित स्थान बताकर कोरम पूरा कर लेते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के इस कार्य की शिकायत लगातार एसपी को मिलती रहती थी। इन शिकायतों की असलियत जानने के लिए वह स्वयं बुधवार रात मुगलसराय क्षेत्र में गश्त पर निकले।

इसी दौरान उन्होंने औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में पहुंच गए। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने पैँथर का लोकेशन सेट से पूछा जिस पर निर्धारित स्थान पर पैँथर को मौजूद होना बताया गया। जांच में न तो पैंथर ही पहुंचा और न ही सेट पर बैठा दिवान उसका उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रात में ही चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं दूसरा मामला सदर कोतवाली के पीआरवी का है। इस पर अवैध रुपया वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर एक दीवान को निलंबित कर दिए।

एसपी ने बताया कि बुधवार को थाने के दीवान ने पैंथर का गलत लोकेशन बताया। इसके बाद भी लगभग आधे घंटे तक पैंथर नहीं आया। इस पर पैंथर में तैनात वामदेव तिवारी, हरेराम दूबे व सरोज चौबे को लाइन हाजिर कर दिया। 

डायल 100 के सिपाही पर गिरी गाज

chandauli sp suspend one constable over illegal recovery
पीआरवी

इसी तरह डायल 100 में ड्यूटीरत जयप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अवैध धन वसूली की शिकायत पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक से पीडित ने शिकायत की थी कि डायल 100 की गाडी लीलापुर के समीप रात में सवारी अधिक बैठाने के लिए अवैध रूप से धन की मांग की मांग की जा रही है।  ड्राइवर के शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक ने कराया, इसके बाद ड्यूटी रत जय प्रकाश श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित कर दिया।

असलहा न देने पर दीवान लाइन हाजिर
स्थानीय थाने में तैनात दीवान को एसपी ने एसओ को असलहा न देने पर लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक के पास किसी ने हत्या की सूचना दी। इस पर उन्होंने एसओ चकरघट्टा से तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा।

कप्तान के आदेश के बाद एसओ ने थाने से जीडी पर असलहा सहित रवानगी के लिए पहुंचे तो दीवान अरुण दूबे ने असलहा देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कप्तान को दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने दीवान अरुण दूबे को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed