{"_id":"5a329b994f1c1bce408bd018","slug":"chandauli-sp-suspend-one-constable-over-illegal-recovery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गश्त का लोकेशन बताना पीआरवी को पड़ा भारी, चार सिपाही लाइन हाजिर, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गश्त का लोकेशन बताना पीआरवी को पड़ा भारी, चार सिपाही लाइन हाजिर, एक निलंबित
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरवी द्वारा अवैध वसूली व कार्य में लापरवाही पर चंदौली एसपी ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया जबकि एक सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था के अनुपालन के लिए डटे पुलिस कर्मियों की जांच वे स्वयं करेंगे और लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए एसपी संतोष सिंह बार-बार पुलिस कर्मियों को आगाह करते हैं। वहीं एसपी के इस सक्रियता पर थाने के दीवान अपने रटे- रटाये अंदाज में कुशलता व लोकेशन एक निर्धारित स्थान बताकर कोरम पूरा कर लेते हैं।
पुलिस के इस कार्य की शिकायत लगातार एसपी को मिलती रहती थी। इन शिकायतों की असलियत जानने के लिए वह स्वयं बुधवार रात मुगलसराय क्षेत्र में गश्त पर निकले।
इसी दौरान उन्होंने औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में पहुंच गए। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने पैँथर का लोकेशन सेट से पूछा जिस पर निर्धारित स्थान पर पैँथर को मौजूद होना बताया गया। जांच में न तो पैंथर ही पहुंचा और न ही सेट पर बैठा दिवान उसका उत्तर दिया।
विज्ञापन
इस पर रात में ही चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं दूसरा मामला सदर कोतवाली के पीआरवी का है। इस पर अवैध रुपया वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर एक दीवान को निलंबित कर दिए।
एसपी ने बताया कि बुधवार को थाने के दीवान ने पैंथर का गलत लोकेशन बताया। इसके बाद भी लगभग आधे घंटे तक पैंथर नहीं आया। इस पर पैंथर में तैनात वामदेव तिवारी, हरेराम दूबे व सरोज चौबे को लाइन हाजिर कर दिया।

डायल 100 के सिपाही पर गिरी गाज
पीआरवी
इसी तरह डायल 100 में ड्यूटीरत जयप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अवैध धन वसूली की शिकायत पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक से पीडित ने शिकायत की थी कि डायल 100 की गाडी लीलापुर के समीप रात में सवारी अधिक बैठाने के लिए अवैध रूप से धन की मांग की मांग की जा रही है। ड्राइवर के शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक ने कराया, इसके बाद ड्यूटी रत जय प्रकाश श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित कर दिया।
असलहा न देने पर दीवान लाइन हाजिर
स्थानीय थाने में तैनात दीवान को एसपी ने एसओ को असलहा न देने पर लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक के पास किसी ने हत्या की सूचना दी। इस पर उन्होंने एसओ चकरघट्टा से तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
कप्तान के आदेश के बाद एसओ ने थाने से जीडी पर असलहा सहित रवानगी के लिए पहुंचे तो दीवान अरुण दूबे ने असलहा देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कप्तान को दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने दीवान अरुण दूबे को लाइन हाजिर कर दिया।