{"_id":"678f3f88cab7da66780982b6","slug":"chandauli-road-accident-people-crying-in-family-after-death-of-two-home-guards-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीन ली दो जिंदगी: दोनों होमगार्ड का शव घर पहुंचते ही मची चीख- पुकार, महाकुभं से लौटते समय हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीन ली दो जिंदगी: दोनों होमगार्ड का शव घर पहुंचते ही मची चीख- पुकार, महाकुभं से लौटते समय हुई थी मौत
Tue, 21 Jan 2025 12:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:02 PM IST
सार
चंदौली में सड़क हादसे में दो होमगार्ड की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। घटना के बाद दोनों होमगार्ड का शव वाराणसी स्थित घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दोनों होमगार्ड का शव पहुंचा घर तो मची चीख-पुकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर निवासी होमगार्ड रामनरायन पांडेय उर्फ चौधरी गुरु (45) और सुरेश विश्वकर्मा (45) का शव सोमवार की शाम उनके घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। दोनों होमगार्ड के परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी। दोनों होमगार्ड की अंत्येष्टि सरसौल घाट पर की गई।
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर दोनों होमगार्ड की लगी थी ड्यूटी
महाकुंभ में आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों होमगार्ड की ड्यूटी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लगी थी। सोमवार की सुबह ड्यूटी करके दोनों होमगार्ड एक ही बाइक से घर जा रहे थे। चंदौली के मुगलसराय थाने की जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने खड़े ट्रेलर से दोनों होमगार्ड की बाइक टकरा गई। उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर दोनों होमगार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत होमगार्ड सुरेश और रामनारायन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों में मचा कोहराम
तीन पुत्रों और तीन पुत्रियों के पिता रामनरायन पांडेय की मौत के बाद उनकी पत्नी कंचन देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। एक बेटे और एक बेटी के पिता सुरेश विश्वकर्मा की पत्नी रेखा को परिजन बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे। सरसौल घाट पर रामनरायन के ज्येष्ठ पुत्र अश्वनी और सुरेश के पुत्र सुजल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले कमांडेंट बृजेश मिश्रा, इंस्पेक्टर रामनरेश और प्रीतम सहित अन्य होमगार्ड्स ने अपने दोनों साथियों को श्रद्धांजलि दी।