फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli police charged POCSO Act against seven minor boy

ये है चंदौली पुलिस, बिना मेडिकल कराए ही सात साल के तीन बच्चों पर लगाया पॉक्सो

Sat, 23 Jun 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 23 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Chandauli police charged POCSO Act against seven minor boy
यूपी के चंदौली जिले की पुलिस अपनी एक कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में है।  यहां पुलिस ने दो साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में छह से सात साल के तीन बच्चों पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्चों के परिवार वालों ने एसपी संतोष सिंह से मिलकर चकरघट्टा थानाध्यक्ष पर साजिश करने का आरोप लगाया। एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाई और जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 जून को बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने खेल-खेल में एक दूसरे की शर्ट में कंकड़, पत्थर भर दिए। इससे दो साल की बच्ची के शरीर पर घिसने का निशान पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरघट्टा पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर 17 जून को सात साल के तीनों बच्चों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची का मेडिकल मुआयना भी नहीं कराया। 
 

एसपी बोले, बच्चों को पकड़ा नहीं जाएगा

Chandauli police charged POCSO Act against seven minor boy
पुलिस ने बच्चों की धरपकड़ भी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर माता-पिता तीनों बच्चों को लेकर शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। बच्चों के घर वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है।

मामले में चंदौली एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि  बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है। मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जा रही है।

थानाध्यक्ष को बच्ची का मेडिकल कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच होने तक बच्चों को पकड़ा नहीं जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी भी नपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed