फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chandauli gets three hundred crore for development

चंदौली पहुंचे सीएम योगी ने कहा, पांच साल में होगा इतना विकास जितना 40 साल में नहीं हुआ 

Thu, 26 Oct 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 26 Oct 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
chandauli gets three hundred crore for development
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम बनने के बाद पहली बार चंदौली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि चंदौली जिले में विकास के इतने काम होंगे जितने पिछले चालीस साल में नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


ये बातें उन्होंने 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के मैदान में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इसका उदाहरण है कि सात माह के कार्यकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। जिस अपराधी ने सिर ऊंचा करना चाहा उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे निधार्रित समय से एक घंटे बीस मिनट विलंब से दिन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सकलडीहा चंदौली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर दो लेन उपरिगामी सेतु निर्माण का शिलान्यास करते हुए कहा कि जनपद को और भी विकास से संतृप्त किया जाएगा।
कहा कि ट्रामा सेंटर के लिए मुगलसराय के समीप हाइवे पर निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 11 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

छह बड़ी परियोजनाओं में ट्रामा सेंटर, चहनियां जमानिया मार्ग और बबुरी धरौली मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, सदर ब्लाक के बनौली खुर्द और नियामताबाद के खजूर गांव में पांच केवीए क्षमता के उपकेंद्र का निर्माण और राज्य वित्त योजना के तहत मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के राज मेडिकल से रेलवे नाला तक पाथवे का निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था का शिलान्यास किया।


इसके अतिरिक्त सीएम ने सौ करोड़ की अन्य योजनाओं का लाभ भी जनपद के गरीब और पिछड़े लोगों को दिया। इसके लिए उन्होंने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह और शारदा प्रसाद का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed