{"_id":"5b2916514f1c1bf26e8b8d69","slug":"chandauli-coal-traders-get-call-for-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में कोयला व्यवसायी से पांच लाख रंगदारी मांगी, दहशत में परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में कोयला व्यवसायी से पांच लाख रंगदारी मांगी, दहशत में परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली स्थित चंदासी मंडी में कोयला व्यवसायी राजेंद्र पटेल को मंगलवार सुबह फोन कर एक बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घटना से व्यवसायी का परिवार दहशत में है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द निवासी राजेंद्र पटेल के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उनके मोबाइल पर फोन कर बदमाश ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन कट गया।
पहले तो व्यवसायी ने इसे किसी की शरारत समझ कर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर से फोन आया। इस बार बदमाश ने रुपये नहीं देने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
राजेंद्र के अनुसार उसी नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार फोन आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि जिस नंबर से व्यवसायी के मोबाइल पर फोन आया था, उसका कॉल डिटेल लिया जा रहा है।