{"_id":"5f09f83f59a22010500f85a7","slug":"chandauli-27-new-positives-including-six-government-employees-seven-infected-beats-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : छह सरकारी कर्मचारी सहित 27 नए पॉजिटिव, सात संक्रमितों ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : छह सरकारी कर्मचारी सहित 27 नए पॉजिटिव, सात संक्रमितों ने कोरोना को दी मात
Sat, 11 Jul 2020 11:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच ।
चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में छह सरकारी कर्मचारियों के साथ 27 नए कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें 17 जिले के हैं जबकि दस प्रवासी है। प्रवासियों मे 4 व्यक्ति गुजरात से, एक हिमाचल प्रदेश से, दो मुम्बई से, 2 छत्तीसगढ़ और एक आन्ध्र प्रदेश से आए हुए हैं।
विज्ञापन
17 लोकल ट्रैवलिंग और कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में एक सीडीपीओ कार्यालय से, एक रेलकर्मी, कार्यालय, एक विभाग का कर्मी और तीन नगर पालिका पीडीडीयू नगर के कर्मी हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक के 2, चंदौली के 5, नियामताबाद के 16, सकलडीहा के एक और शहाबगंज के 3 रहवासी हैं।
विज्ञापन
इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ सात लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ होने पर एल-1 अटैच्ड फेसेलिटी आईटीआई कालेज रेवसा से छुट्टी मिली। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 270 हो गई। इसमे एक्टिव केस 114 है और 153 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन