फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chancellor checked the progress report of universities

कुलाधिपति ने जांची विश्वविद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट

Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chancellor checked the progress report of universities
कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने काशी विद्यापीठ की प्रगति रिपोर्ट जांची। इस दौरान महीने भर की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही आगामी महीने में होने वाले कार्यों के बारे में, परीक्षाओं के बारे में और नए सत्र में प्रवेश के साथ ही शोध कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलाधिपति के सामने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने महीने भर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें विकास कार्य, परीक्षा, प्रवेश, निर्माण कार्य, महिला अध्ययन केंद्र की गतिविधियों को शामिल किया गया है। कुलाधिपति ने नई शिक्षा नीति के अनुसार नए सत्र से न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने, सत्र को नियमित करने, परीक्षाओं को शुचितापूर्ण कराने, समय से परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्देश दिया। दोनाें कुलपतियों ने बताया कि निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए समिति गठित की गई और महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मौके पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज पेश होगी संपूर्णानंद की प्रगति रिपोर्ट
कुलाधिपति के सामने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। कुलपति ने फाइल तैयार नहीं होने का हवाला देकर शुक्रवार का समय मांगा है। अब शुक्रवार की सुबह 10 कुलाधिपति के सामने संपूर्णानंद की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed