फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chance to apply till tomorrow for admission in IGNOU

इग्नू में दाखिले के लिए कल तक आवेदन का मौका

Thu, 24 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chance to apply till tomorrow for admission in IGNOU
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले के लिए नामांकन और पुन: पंजीकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले 19 जनपदों के 32 अध्ययन केंद्रों के छात्राें की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाई गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले अध्ययन केंद्रों पर यूजी, पीजी के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि कला के क्षेत्र में बीए के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, ग्राम विकास, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा जबकि पीजी डिप्लोमा स्तर पर आपदा प्रबंधन, अनुवाद, उच्च्तर अध्ययन, जनसंचार में व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकता है। बीएससी, एमएससी, एमसीए, एमकॉम पीजी डिप्लोमा में भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इस बारे में बीएचयू परिसर स्थित इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed