फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Challan of 968 without helmet and 277 vehicles seized in varanasi

Traffic Rule: बगैर हेलमेट 968 का चालान, 277 वाहन सीज, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वाराणसी में चला अभियान

Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

Traffic Rule: वाराणसी के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर चले इस अभियान से हड़कप का माहौल रहा। पुलिस को देख लोग कुछ दूरी से ही अपनी गाड़ियां भी मोड़ते दिखे। बगैर हेलमेट व लाइसेंस या फिर तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहन धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Challan of 968 without helmet and 277 vehicles seized in varanasi
लहुराबीर चौराहे पर चेकिंग के दौरान दिखा कुछ ऐसा नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर वाराणसी में वाहनों की चेकिंग की गई। दिन भर की चेकिंग में बगैर हेलमेट मिले 968 दोपहिया वाहन सवारों का चालान किया गया। वहीं, बगैर नंबर के मिले 277 वाहन सीज कर दिए गए। दिन भर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले 1847 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अमर उजाला संवाद में 13 अप्रैल को शहर के प्रबुद्धजनों ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को सुझाव दिया था कि बगैर हेलमेट व लाइसेंस या फिर तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहन धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और नाबालिग दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे। इस सुझाव को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया। 
विज्ञापन


दोपहर 12 से रात 8 बजे तक वाहनों की चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान तीन सवारी वाले 440 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले और गलत दिशा में चलने वाले 162 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट की नौ सर्किल के एसीपी को निर्देशित किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed