{"_id":"60f272ad8ebc3e546825704e","slug":"chain-snatching-from-woman-during-morning-walk-when-police-commissioner-campaign-against-snatching-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एक तरफ कमिश्नरेट पुलिस चेन स्नेचिंग के खिलाफ चला रही थी अभियान, दूसरी ओर महिला से उचक्कों ने छीन ली चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एक तरफ कमिश्नरेट पुलिस चेन स्नेचिंग के खिलाफ चला रही थी अभियान, दूसरी ओर महिला से उचक्कों ने छीन ली चेन
Sat, 17 Jul 2021 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:33 AM IST
सार
वाराणसी में शनिवार को पुलिस कमिश्नर चेन छिनैती के खिलाफ सुबह पुलिस कर्मियों के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान एक महिला की बदमाशों ने चेन छीन ली।
विज्ञापन
घाट पर निकले पुलिस कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट में स्कीम नंबर नौ के तहत पुलिस शनिवार अल सुबह ही सड़कों पर उतरी और पार्कों सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही थी कि बदमाशों ने वरुणा जोन में एक बुजुर्ग महिला की चेन छीन ली। घटना से अवाक महिला ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मां शंकठा नगर कॉलोनी दौलतपुर पोखरा निवासी और वरिष्ठ समाजवादी चिंतक विजय नायायण सिंह की पत्नी आशा देवी(65) सुबह लगभग सवा 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। आवास विकास कॉलोनी के गेट नंबर-1 के पास महाकालेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के बाद टहल रही थीं।
विज्ञापन
उसी दौरान पैदल ही दो उचक्के पीछे से आए और गले से चेन छीन पैदल ही भाग निकले। घटना से आवाक महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन