फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Certificates of 700 players were examined for regional wrestling.

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती के लिए 700 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच

Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Certificates of 700 players were examined for regional wrestling.
यूपी और वाराणसी कुश्ती के मैच ऑफिशियल ने मंगलवार को प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने पहुंचे 700 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की जांच की। इसके बाद मैच ऑफिशियल की बैठक हुई। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि मेखुडी उस्ताद की स्मृति अंडर-15 कुश्ती बाबतपुर रोड़ स्थित जमालपुर अखाड़े में बुधवार सुबह से शुरू होगी। यूपी और वाराणसी कुश्ती संघ के पदाधिकारियों सुरेश चंद्र उपाध्याय और राजीव सिंह रानू ने मैच ऑफिशियल के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी बालक-बालिका वर्ग में खेलेंगे। 18 फरवरी को बालिका खिलाड़ी सुबह 7 से 9 बजे तक वजन कराएंगी। इसके बाद 10 बजे से 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 और 66 किलो भार वर्ग में कुश्ती शुरू होगी। बालक फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन का वजन सुबह 7 से 9 बजे तक होगी और 10 बजे से 57, 62, 68, 75 तथा 85 किलो में कुश्ती शुरू होगी। चैंपियनशिप का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू दोपहर 12 बजे करेंगे। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed