फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Certificate will remind when to take second dose of vaccine

वैक्सीन की दूसरी डोज कब लेनी है, याद दिलाएगा सर्टिफिकेट

Tue, 15 Jun 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Certificate will remind when to take second dose of vaccine
कोरोना टीकाकरण के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट आपके बहुत काम का है, इसलिए इसे संभालकर रखें। इसके अलावा आप जब चाहे इसे कोविन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट में कोरोना टीकाकरण से जुड़ी हर अहम जानकारियां रहती हैं। इसमें कौन सा टीका लगा है। दूसरी डोज कब लगेगी, किस एएनम ने टीका लगाया है, इसकी पूरी जानकारी सर्टिफिकेट में रहती है।
विज्ञापन

यह भी जानना जरूरी है कि पहली डोज लगने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट प्रोविजनल होता है, जबकि दोनों डोज के बाद ही फाइनल सर्टिफिकेट मिलता है। जिस तरह शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में भी वैक्सीन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता वेतन के लिए कर दी गई है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य जगहों के लिए भी इसके अनिवार्य किया जा सकता है। बता दें कि जिले में 16 जनवरी से चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक करीब 6,58,712 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

सर्टिफिकेट हैं कई लाभ
-इस पर दूसरी डोज लगने की तारीख दर्ज होने से आपको टीकाकरण की तिथि याद रहेगी।
-देश या उससे बाहर कही भी जरूरत पड़ने पर आप उसे तुरंत दिखा सकते हैं।
-इस पर वैक्सीन लगने के अलावा आधार नंबर भी दर्ज होता है, जिससे कि किसी धोखाधड़ी से बच सकें।
कोविन पोर्टल से निकालें सर्टिफिकेट
अगर आपने टीका लगवाया है और सर्टिफिकेट अब तक नहीं मिला है तो परेशान न हों। आप घर बैठे सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं। इसके लिए टीका लगवाने के बाद आपको मोबाइल पर एक लिंक आता है। उसे खोल कर सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं। इसके अलावा कोविन एप के माध्यम से भी आप सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए आपको एप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा जो आप टीकाकरण केंद्र पर दिए होंगे। इसके बाद 6 डिजिट का एक ओटीपी मिलेगा और उसे डालने के बाद सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा टीका लगा। किसने लगाया। दूसरी डोज कितने दिन के बाद लगेगी। इस सब की सही जानकारी सर्टिफिकेट से ही मिल जाएगी। लोगो को केंद्रों पर भी इसके बारे में बताया जा रहा है। किसी तरह की भ्रांति में नही पड़ना चाहिए।-डॉ. एके पांडेय, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed