फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Centre for the study of democracy and other political ideas to be established at BHU: Vice-Chancellor

Varanasi News: बीएचयू में लोकतंत्र और दूसरे राजनीतिक विचारों के अध्ययन के लिए बने सेंटर -कुलपति

Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Centre for the study of democracy and other political ideas to be established at BHU: Vice-Chancellor
बीएचयू में शुक्रवार को नेपाल के बदलते लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तीन दिन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। केएन उडुप्पा सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बीएचयू का नेपाल अध्ययन केंद्र अपने नए रूप में हमारे सामने आ रहा है। बीएचयू और नेपाल का बहुत गहरा रिश्ता रहा है। आज ऐसे सेंटर बनाने की जरूरत है कि जहां लोकतंत्र और दूसरे राजनीतिक विचारों पर अध्ययन किया जाए। संयोजक प्रो. अभिनव शर्मा ने कहा की नेपाल, नेपाली राज्य निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रहा है। मुख्य वक्ता प्रो. एसडी मुनी ने कहा कि बनारस और बीएचयू ने नेपाल में लोकतंत्र की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है। लोकतंत्र कई जगह संविधान में वर्णित है, लेकिन वहां की संस्थाएं अत्यंत कमजोर हैं। डीन प्रो.अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र को ज्यादा खतरा नेताओं कर्ताओं से नहीं बल्कि लोगों से है, क्योंकि वह लोग ही हैं जो खराब नेताओं को चुनते हैं। राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमरनाथ मोहंती ने कहा कि नेपाल अध्ययन केंद्र फिर से नए रूप में उभर रहा है। सत्र के आखिर में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक नाथ ने किया। नेपाल के कृष्णा हाछेथु ने कहा कि नेपाल का संघवाद एक प्रकार से राजनीतिक समझौते का परिणाम है। डॉ. शंभू राम सिंह, प्रो. मीणा वैद्यमल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed