फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central secretary of animal husbandry dairy and fisheries angry

बनारस के पशुधन प्रक्षेत्र की दुर्दशा देख भड़के केंद्रीय सचिव

Wed, 28 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Jun 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Central secretary of animal husbandry dairy and fisheries angry
केंद्रीय सचिव देवेंद्र चौधरी शाहंशाहपुर स्थित पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में - फोटो : अमर उजाला
पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन के केंद्रीय सचिव देवेंद्र चौधरी मंगलवार को वाराणसी के शाहंशाहपुर स्थित पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां प्रक्षेत्र की दुर्दशा देख सचिव भड़क गए।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी पशुओं का रखरखाव अत्यंत खराब होने, दुग्ध उत्पादन बहुत कम होने पर उन्होंने पशुधन और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि जो प्रक्षेत्र खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह किसानों की आमदनी बढ़ाने में कैसे मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


सचिव ने प्रक्षेत्र में मौजूद गंगातीरी गायों, सांड़ों और किसानों में बाटे गए पशुओं का विवरण प्राप्त किया। साथ ही प्रक्षेत्र की 78 एकड़ जमीन पर चारे, जई के बीज उत्पादन और गोबर के प्रयोग आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि प्रक्षेत्र में तीन वर्षों में गंगातीरी नस्ल के केवल 38 सांड़ तैयार किए जा सके हैं। यहां कुल 81 गायें मौजूद हैं, जिनमें कुल 49 ही दूध देती हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि एक साल में मात्र 57000 लीटर दूध का उत्पादन हुआ है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन दुग्ध उत्पादन केवल 15 लाख का हो रहा है। कहा कि साल भर के बिजली के बिल के बराबर भी यह प्रक्षेत्र आमदनी नहीं कर पाता।


इतना ही नहीं, कहा गंगातीरी गायें मुहैया करा कर किसानों की आमदनी बढ़ाना इस प्रक्षेत्र का लक्ष्य है लेकिन ऐसी हालत में यह संभव नहीं दिख रहा। सचिव ने कहा कि पशुधन प्रक्षेत्र की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed