फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Research Institute of Yoga and Naturopathy Center will be built on 50 acres after AIIMS in varanasi

Varanasi News: 50 एकड़ में एम्स की तर्ज पर बनेगा सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी सेंटर

Sat, 27 Sep 2025 11:04 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Sep 2025 11:04 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 50 एकड़ में एम्स की तर्ज पर सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी सेंटर बनेगा। इसके लिए आराजीलाइन ब्लॉक के शहंशाहपुर में भूमि चिह्नित कर ली गई है।

विज्ञापन
Central Research Institute of Yoga and Naturopathy Center will be built on 50 acres after AIIMS in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

काशी में एम्स जैसी सुविधा वाला योग और प्राकृतिक चिकित्सा का रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। इसका नाम केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी) होगा। यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान होगा, जहां मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग सहित कई बीमारियों से जुड़ी दवाइयों पर शोध होगा। साथ ही उपचार की विधि पर भी काम होगा।

विज्ञापन


इस संस्थान से यूपी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे कि उनको शोध में मदद मिल सके। स्थानीय स्तर पर इसके लिए आराजीलाइन ब्लॉक के शहंशाहपुर में 50 एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। योग और नेचुरोपैथ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विश्वविद्यालय खोले जाने, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शोध को लेकर नई पहल की गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आदेश की अनदेखी: भदोही में 10 थानों में 37 एफआईआर, आठ मामलों में जाति का जिक्र; चार दिन के हैं ये आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में योग, प्राकृतिक चिकित्सा पर अनुसंधान संस्थान बहुत कम है। दिल्ली में मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी और पुणे में केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान हैं। इसके अलावा बंगलूरू में भी रिसर्च अनुसंधान संस्थान है। 

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू की पहल पर केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान खोलने की दिशा में कार्यवाही शुरू हो गई है। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को निरोगी रहने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed