{"_id":"58b598a74f1c1b3f06830bbd","slug":"central-power-minister-piyush-goel-press-confrence-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ हुआ कुछ ऐसा, खायी गंगा मैया की कसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ हुआ कुछ ऐसा, खायी गंगा मैया की कसम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Apr 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाया काशी में 24 घंटे आपूर्ति का आईना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सीएम अखिलेश यादव को बड़ी चुनौती दी। यहां की बिजली आपूर्ति के हालात का आईना दिखाते हुए जमकर पलटवार किया।
घौसाबाद स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। पीएम के संसदीय क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने के प्रदेश सरकार के दावे की मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के सामने ही जमकर किरकिरी हुई।
मीडिया सेंटर में दोपहर करीब 12 से 1:30 बजे के बीच ऊर्जा मंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तभी तकरीबन 1:15 बजे कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई। इस बात पर उन्होंने सपा सरकार पर जबरदस्त तंज कसा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद एक ट्वीट कर कहा, 'सौगंध गंगा मैया की, आज काशी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिजली गुल देख कर सपा के खोखले दावों की पोल खुल गई '।
उन्होंने कहा कि 22 से 24 फरवरी के बीच चार दिन में शिवपुर क्षेत्र में 52 बार और सारंगनाथ, सारनाथ में 21 बार बिजली गुल हुई। बाकी हिस्सों में भी कटौती से लोग परेशान हैं।
सीएम अखिलेश यादव और उनके मंत्री आजम खान बताएं कि क्या इसी को चौबीस घंटे आपूर्ति कहते हैं। घौसाबाद स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।
कहा कि इनकी सरकारों ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया। सीएम और उनके मंत्री खुद कहते हैं कि उन्होंने कटियाबाजों पर कार्रवाई नहीं की। कटियाबाजों को सरकारी संरक्षण मिलने से ईमानदार उपभोक्ता परेशान हैं।
उनके हिस्से की बिजली कटियाबाज खींच लेते हैं लेकिन सरकार कार्रवाई के बजाए बिजली चोरों का बिल ईमानदार उपभोक्ताओं से वसूल रही है।

सौगंध गंगा मैया की, आज काशी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिजली गुल देख कर सपा के खोखले दावों की पोल खुल गई |https://t.co/HRN1qtDBcT pic.twitter.com/AEgtyBiOcB
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 28, 2017
उन्होंने कहा कि 22 से 24 फरवरी के बीच चार दिन में शिवपुर क्षेत्र में 52 बार और सारंगनाथ, सारनाथ में 21 बार बिजली गुल हुई। बाकी हिस्सों में भी कटौती से लोग परेशान हैं।
सीएम अखिलेश यादव और उनके मंत्री आजम खान बताएं कि क्या इसी को चौबीस घंटे आपूर्ति कहते हैं। घौसाबाद स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुखातिब ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।
कहा कि इनकी सरकारों ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया। सीएम और उनके मंत्री खुद कहते हैं कि उन्होंने कटियाबाजों पर कार्रवाई नहीं की। कटियाबाजों को सरकारी संरक्षण मिलने से ईमानदार उपभोक्ता परेशान हैं।
उनके हिस्से की बिजली कटियाबाज खींच लेते हैं लेकिन सरकार कार्रवाई के बजाए बिजली चोरों का बिल ईमानदार उपभोक्ताओं से वसूल रही है।
भाजपा सरकार आएगी तो बंद होगी बिजली चोरी
पीयूष गोयल
- फोटो : amar ujala
बिजली कनेक्शन और लैपटॉप वितरण में धार्मिक आधार पर भेदभाव का दावा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर चोरी बंद होगी तो बिजली की दरें अपने आप कम हो जाएंगी। किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा।
कहा कि विद्युतीकरण में उत्तर प्रदेश सबसे पिछड़ा राज्य है और इसकी वजह, यहां की सरकारों की गलत नीतियां, बिचौलियों का प्रभाव और भेदभाव है। गांव के गरीब तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र ने धन दिया लेकिन बिजली नहीं पहुंची।
12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत यहां 32.33 लाख गरीबों के घरों में मुफ्त कनेक्शन देना है लेकिन प्रदेश सरकार के ध्यान न देने से अब तक महज 5.26 लाख गरीबों को कनेक्शन दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना है कि 15 अगस्त 2022 तक पूरे देश में 24 घंटे 7 दिन बिजली मिले। पावर आफ ऑल के तहत 29 में से 28 राज्यों ने करार पर साइन किया लेकिन यूपी ने रुचि नहीं ली। करार पर साइन नहीं किया।
यहां तक कि अगस्त 2016 से प्रदेश सरकार ने सूचना देनी भी बंद कर दी है। कहा कि सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को ऊर्जा दक्षता पंप दिया जाएगा। पुराने पंप लेकर उन्हें पांच साल की वारंटी वाला नया पंप दिया जाएगा।
इस पंप को वे घर बैठे एसएमएस भेज कर ऑन और ऑफ कर सकेंगे। दौलतपुर उपकेंद्र में विभागीय खींचतान से आपूर्ति प्रभावित होने के मामले पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।