{"_id":"5be84734bdec22698f4cc368","slug":"central-minister-anupriya-patel-health-suddenly-down-during-raaly-at-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सभा के दौरान अनुप्रिया पटेल की तबीयत बिगड़ी, बीएचयू अस्पताल में उपचार के बाद गईं दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सभा के दौरान अनुप्रिया पटेल की तबीयत बिगड़ी, बीएचयू अस्पताल में उपचार के बाद गईं दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के कैलहट में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार और जांच के बाद वह शाम को दिल्ली रवाना हो गईं।
थकान और ब्लड प्रेशर कम होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पांच दिन तक आराम की सलाह दी है। संबोधन के दौरान अनुप्रिया को चक्कर आने की जानकारी होते ही सीएमओ मिर्जापुर डॉ. ओपी तिवारी चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भी अलर्ट कर दिया गया।
डॉ. तिवारी अनुप्रिया को एंबुलेंस से लेकर बीएचयू अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय नाथ मिश्र के मुताबिक अस्पताल में 12 चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देेने के साथ ही उनकी नौ जांच की गईं। सभी जांच की रिपोर्ट सामान्य हैं।

कूर्मी क्षत्रिय महासभा में अनुप्रिया पटेल ने ये कहा
पटेल समुदाय के अग्रणी नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयासों से आज के अखंड भारत का निर्माण हुआ है। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। आज हमने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी है। ये बातें रविवार को कैलहट स्थित राजदीप महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री ने कहा आज कुछ जगहों पर पटेल समाज के लोग अपने ही समाज के व्यक्ति के पैर खींचने में लगे हुए हैं, जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम एकजुट होंगे, तभी समाज की ताकत बढ़ेगी और हमारी आवाज का असर होगा।
विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा पटेल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, बावजूद इसके अभी भी हम पिछड़ों की श्रेणी में हैं, जो चिंता का विषय है। कहा कि एकजुट होकर समाज को बढ़ाएंगे, तभी हम आगे जा सकेंगे।