फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebrated the Mahaparinirvana Day of Aghoreshwar Mahaprabhu

Varanasi News: अघोरेश्वर महाप्रभु का मनाया गया महानिर्वाण दिवस

Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the Mahaparinirvana Day of Aghoreshwar Mahaprabhu
अघोर परंपरा को जन-जन से जोड़ने वाले अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम का महानिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। रविंद्रपुरी स्थित अघोर के विश्वविख्यात केंद्र बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुंड पर अघोरेश्वर महाप्रभु का 33वां महानिर्वाण दिवस श्रद्धा-भक्ति और विश्वास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रीं-कुंड में सुबह सफाई और दैनिक आरती के बाद परिसर स्थित अघोरेश्वर महाप्रभु के समाधि स्थल पर भक्तों ने महाप्रभु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूजन के साथ उनकी आरती की। सफल योनि का पाठ किया गया और भक्तों ने अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ले अघोरान्नाम परो मंत्रः नास्ति तत्वं गुरोः परम... और सर्वेश्वरी त्वं पाहिमाम शरणागतम... के मंत्रों का जाप किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे के तहत भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्रीं-कुंड के अलावा अन्य अघोर आश्रमों में भी महानिर्वाण दिवस पर अपार श्रद्धा के साथ लोगों ने अपने आराध्य को पुष्पांजलि अर्पित किया। धार्मिक औपचारिकताओं के साथ-साथ कई आश्रमों में सामाजिक-सरोकार से भी जुड़े अनेकों कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed