फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CCTV cameras will be used to monitor visit of Home Minister and four CMs in Varanasi for security

Varanasi News: वीआईपी के आवागमन को लेकर काशी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

Mon, 23 Jun 2025 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

Varanasi Latest News: गृह मंत्री और चार मुख्यमंत्री के शहर आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में निर्देश दिए। कहा कि वीआईपी के आवागमन के रूट पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाए। 

विज्ञापन
CCTV cameras will be used to monitor visit of Home Minister and four CMs in Varanasi for security
CCTV Camera - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह और चार प्रदेशों के मुख्यमंत्री के शहर आगमन के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित सभागार में बैठक की। उन्होंने पुलिस अफसरों और कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में ब्रीफ किया। कहा कि वीआईपी के आवागमन के रूट पर सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी ड्यूटी पॉइंट के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर वीआईपी के कार्यक्रम और सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करें। ताकि, पुलिस कर्मी पूरी क्षमता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। 
विज्ञापन


वीआईपी कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों और उनके मार्ग पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गई है। रूफ टॉप ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों से प्रभारी अधिकारी निरंतर संवाद करते रहें। वीआईपी कार्यक्रम स्थल में अच्छे से चेकिंग के बाद ही निर्धारित गेट से प्रवेश दिया जाए। वीआईपी मार्ग पर भी प्रॉपर चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिए चेकिंग यंत्र का समुचित उपयोग किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Amit Shah Varanasi Visit: काशीवासियों ध्यान दें, शाम को ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें; वरना पछताएंगे

वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर किसी भी विशिष्ट महानुभाव और वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी/पुलिस कर्मी को किसी भी स्थिति में शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं है। वीआईपी कार्यक्रम स्थल और मार्ग में भीड़ नियंत्रण का उचित प्रबंधन हो। पुलिस अधिकारी अपने साथ लाउड हेलर/पीए सिस्टम रखें। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों का प्रयोग किया जाए। ड्यूटी के दौरान कोई पुलिस कर्मी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पहली बार राजधानी से बाहर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 13 महीने बाद काशी आएंगे अमित शाह

वीआईपी मूवमेंट के समय मोबाइल फोन से पुलिस कर्मी वीडियो/ फोटो न बनाएं। भीड़ पर सतर्क दृष्टि रखें। वीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मी अच्छे टर्न-आउट और आईकार्ड / ड्यूटी कार्ड के साथ निर्धारित समय से ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित हों। साथ ही, पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता से ड्यूटी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed