फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic advisory issued regarding Home Minister Amit Shah visit to Varanasi

Amit Shah Varanasi Visit: यातायात व्यवस्था में किया गया तीन घंटे के लिए बदलाव, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Mon, 23 Jun 2025 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गृह मंत्री व चार राज्यों के मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज शाम तीन घंटे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में एडीसीपी ट्रैफिक ने आमजन से  ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने के लिए अपील की है। 

विज्ञापन
Traffic advisory issued regarding Home Minister Amit Shah visit to Varanasi
varanasi traffic diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीन अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर शहर आएंगे। शहर में शाम के समय वीआईपी के आवागमन के दौरान तीन घंटे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। यदि आवश्यकता न हो तो उस पर मार्ग पर न जाएं, जिससे वीआईपी को आना-जाना हो।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से कालभैरव / विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान (शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक)

  • वीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय सगुनहां तिराहे से कोई भी वाहन न बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ और न शहर की तरफ जाने दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
  • हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
  • व्यास मोड़ / भेलखा मोड़ तिराहे से कोई भी वाहन हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • वाजिदपुर चौराहे से किसी वाहन को हरहुआ चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
  • गिलट बाजार तिराहे से किसी वाहन को भोजूबीर तिराहे/तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • भोजूबीर तिराहे से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गोलघर कचहरी से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आंबेडकर चौराहे/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • सेंट्रल जेल चौराहे से किसी वाहन को जेपी मेहता तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को फुलवरिया/शिवपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • जेपी मेहता तिराहे से किसी वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • आंबेडकर चौराहे से किसी वाहन को गोलघर/कचहरी चौराहे और होटल ताज की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को जेपी मेहता काॅलेज तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गोलघर कचहरी से किसी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को एलटी काॅलेज रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • हिमांशु मोड़ तिराहे से किसी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हिमांशु मोड़ तिराहे से दीनदयाल अस्पताल रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पुलिस लाइन चौराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।- ताड़ीखाना तिराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
  • अंधरापुल से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नदेसर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • तेलियाबाग तिराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मरीमाई अंधरापुल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पिपलानी कटरा, कबीरमठ तिराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे / लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • लहुराबीर चौराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मलदहिया चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • प्रदीप होटल कट से किसी वाहन को लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • मैदागिन चौराहे से किसी वाहन को कबीरचौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को डीएवी काॅलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • विश्वेश्वरगंज तिराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed