फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CCO also suspended after GM sugar mill for fundraising video clip went viral

धन उगाही का आडियो क्लिप वायरल होने पर जीएम चीनी मिल के बाद सीसीओ भी निलंबित

Tue, 07 Jan 2020 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
CCO also suspended after GM sugar mill for fundraising video clip went viral
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला

द किसान सहकारी चीनी के जीएम बीके अबरोल को निलंबित करने के 15 दिन बाद सासन की ओर से जनपद के मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान को भी निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों कमिश्नर और डीएम को सौंपी गई कर्मचारियों की पोस्टिंग और स्थानांतरण में धनउगाही संबंधित चार आडियो क्लिप और सीसीडीए की रिपोर्ट के आधार पर शासन की ओर से ये कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टी प्रबंध निदेशक गन्ना विमल कुमार ने की है।

विज्ञापन

 

लगभग एक माह पूर्व दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तौल लिपिक और गन्ना अधिकारी की तैनाती से संबंधित आडियो वायरल हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम एनपी सिंह ने इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद से कराई थी। जांच में पाया गया था कि आडियो एक साल पुरानी है। इसके बावजूद इसमें तौल लिपिकों और गन्ना अधिकारियों की तैनाती में धन उगाही की पुष्टि हुई थी। इसमें जीएम चीनी मिल और मुख्य गन्ना अधिकारी की संलिप्तता भी सामने आई थी।

विज्ञापन


प्रकरण में तत्कालिक रूप से डीएम ने संविदा पर तैनात एक गन्ना अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी थी और विस्तृत जांच करा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके साथ ही वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल की प्रगति के साथ ही रिकवरी भी खराब पाई गई थी। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई थी। वहीं, दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के संचालक आनंद कुमार उपाध्याय ने मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी से प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल पर गन्ने की तौल, वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना क्रय क्रय केंद्र प्रभारी की पोस्टिंग और स्थानांतरण की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने चार आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई थी। कमिश्रर ने इसकी जांच सीडीओ आजमगढ़ को सौंपी थी। इसकी भी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। 20 दिसंबर को प्रकरण में तत्कालीन जीएम वीके अबरोल को निलंबित कर दिया गया था। अब शासन की ओर से मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान को भी निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक गन्ना विमल कुमार ने बताया कि कमिश्नर और डीएम की रिपोर्ट के साथ ही निलंबन के पीछे सीसीडीए की रिपोर्ट भी है। पिछले दिनों सीसीडीए ने अपने निरीक्षण के दौरान भी सीसीओ के खिलाफ रिपोर्ट दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed