{"_id":"5a746a3a4f1c1b05738b5062","slug":"cbse-unique-initiative-for-board-exam-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE की खास पहल, परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की टेंशन दूर करेंगे मनोवैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE की खास पहल, परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की टेंशन दूर करेंगे मनोवैज्ञानिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में बैठे डर, परीक्षा के तनाव को दूर करने की सीबीएसई ने खास पहल की है। परीक्षा से जुड़ी उनकी समस्याओं का हल ऑनलाइन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को टेली-काउंसलिंग से लेकर ई-मेल और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की सुविधा दी गई है। इसके लिए मनोवैज्ञानिक, ट्रेंड काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर की टीम तैयार की गई है जो बच्चों की समस्या के समाधान के साथ ही परीक्षा के दबाव और तनाब को दूर करने का काम करेंगे।
सीबीएसई की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलनी है। इस लिहाज से सीबीएसई की ओर से एक फरवरी से 13 अप्रैल तक टेली-काउंसलिंग, केंद्रीकृत टोल फ्री नंबर, ई-मेल एड्रेस जारी किए गए हैं।
टेली काउंसलिंग के लिए 91 विशेषज्ञों की टीम है जिसमें प्रधानाचार्य, ट्रेंड काउंसलर, मनोवैज्ञानिक व स्पेशल एजूकेटर शामिल हैं। इसमें 71 भारत में और 20 विदेशों के हैं। सेंट्रलाइज्ड टोल फ्री नंबर 1800118004 जारी किया गया है जिसकी सुविधा सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक एक फरवरी से 13 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ई-मेल एड्रेस counselling.cecbse@gmail.com और सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर समाधान हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से टेली कांउसलिंग की सुविधा है।

नौ साल बाद हाईस्कूल की पुन: बोर्ड परीक्षा
cbse
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के मद्देनजर शहर में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। इस साल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नौ साल बाद एक बार पुन: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा होने जा रही है, इस लिहाज से इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। बीते साल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा के बीच गैप कम होने की वजह से परीक्षार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार दसवीं में 18311 संस्थागत और 24 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
वहीं इंटरमीडिएट में 13698 संस्थागत और 2322 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्र के अनुसार अभी प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं जो कि 15 फरवरी को खत्म होंगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है और वहां परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।