फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE students are happy after first day exam

CBSE की बोर्ड परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

Mon, 05 Mar 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
CBSE students are happy after first day exam
बनारस में शत प्रतिशत फीसदी रही उपस्थिति - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर शुरुआत हुई है। सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा बच्चों के लिए काफी आसान रहीं, हालांकि पेपर थोड़ा लंबा जरूर था लेकिन बेहतर टाइम मैनेजमेंट के साथ कुछ को छोड़ दें सभी ने अपनी ये पहली बाधा आसानी से पार कर ली।
विज्ञापन


तीन सेक्शन में बंटा 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों को काफी राहत मिली। हालांकि राइटिंग सेक्शन लंबा था, इसलिए छात्र थोड़ा परेशान जरूर हुए। ओवरऑल पेपर आसान रहा और इसकी खुशी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थियों के चेहरे साफ नजर आ रही थी। 
विज्ञापन


तुलसी विद्या निकेतन के छात्र शुभम ने बताया कि पेपर काफी आसान था। राइटिंग सेक्शन आसान था लेकिन लंबा था। इसलिए मैंने इसे लास्ट में किया। अनसीन पैसेज भी काफी आसान थे। सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल के आदित्य ने बताया कि अनसीन पैसेज आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिट्रेचर सेक्शन भी काफी बढि़या था। सनबीम स्कूल भगवानपुर की भावनी लेटर, इंवीटेशन लेटर, एड, स्पीच और आर्टिकल लिखने के लिए अच्छे टॉपिक दिए गए थे और काफी आसान भी थे।

सनबीम के मोहित पांडेय व ग्लोरियस एकेडमी की काजल के लिए भी पेपर आसान रहा लेकिन राइटिंग सेक्शन लंबा होने की वजह से समय का प्रबंधन करने में थोड़ी मुश्किल हुई। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


12वीं की परीक्षा में 16020 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की करीब शत प्रतिशत फीसदी उपस्थिति रही। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में वाराणसी जनपद से कोई छात्र पंजीकृत नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed