{"_id":"67b962bcfaf582f5460414e2","slug":"cbse-exam-in-varanasi-students-confused-in-physics-paper-problems-in-magnetism-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 12वीं में भौतिक विज्ञान के पेपर में उलझे..., चुंबकत्व और द्रव्य में हुई माथापच्ची; सुनें छात्रों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 12वीं में भौतिक विज्ञान के पेपर में उलझे..., चुंबकत्व और द्रव्य में हुई माथापच्ची; सुनें छात्रों की
Sat, 22 Feb 2025 11:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:08 AM IST
सार
वाराणसी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं अपने-अपने केंद्रों पर ऑन टाइम पहुंच गए थे। कुछ प्रश्नों के उत्तर के लिए उन्हें खूब माथापच्ची करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीबीएसई पेपर के बाद एक-दूसरे से चर्चा करते स्टूडेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
CBSE Board Exam : जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 10 बजे से सीबीएसई की 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। नाभिक, चुंबकत्व एवं द्रव्य समेत कई टॉपिक से पूछे सवालों ने छात्रों को परेशान किया। परीक्षा में छात्र उपस्थित हुए, सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई। तीन घंटे की परीक्षा में छात्रों को लगातार प्रश्नों के उत्तर लिखने पड़े।
विज्ञापन
केंद्रों से पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर पाठ्यक्रम से ही आया, लेकिन भौतिक विज्ञान विषय का पेपर था, इसलिए आसान तो रहा नहीं। सवालों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र में विद्युत आवेश तथा क्षेत्र, विद्युत धारा, गतिमान आवेश तथा चुंबकत्व एवं द्रव्य, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, प्रत्यावर्ती धारा, किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र, तरंग प्रकाशिकी, विकिरण तथा द्रव्य, परमाणु, नाभिक आदि से जुड़े प्रश्न छात्रों से पूछे गए।
विज्ञापन
सीबीएसई की कोऑर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि सीबीएसई के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीसी कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की समस्या नहीं हुई।