फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE: CBSE will make one skill subject mandatory in classes 9 and 10.

CBSE:कक्षा नौ और 10 में एक स्किल सब्जेक्ट अनिवार्य करेगा सीबीएसई

Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE: CBSE will make one skill subject mandatory in classes 9 and 10.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) कक्षा नौ से 12वीं तक संचालित स्किल कोर्स को अनिवार्य करने जा रहा है। अब तक ये कोर्स सीबीएसई स्कूलों में वैकल्पिक तौर पर चलाए जाते हैं। मसलन, सीबीएसई की ओर से चलाए जाने वाले कुल कोर्स में से संबंधित स्कूल अपनी सुविधा के हिसाब से कुछ कोर्स चुनते हैं और छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हैं। मगर, अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

सीबीएसई कक्षा नौ से 12 तक नियमित पाठ्यक्रमों के साथ 33 स्किल और व्यावसायिक कोर्स संचालित करता है। इसका मकसद नियमित पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं का व्यावसायिक कौशल विकास करना है। नई शिक्षा नीति में इन पाठ्यक्रमों पर खास जोर दिया गया है। कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक फिजिकल एक्टिविटी एंड ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटलीजेंस, लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट समेत 33 प्रोफेशनल और स्किल पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। सीबीएसई पैटर्न स्कूल अपनी सहूलियत के हिसाब से इनमें से कोर्स चुनकर पढ़ाते हैं। मगर, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई कम से कम एक स्किल कोर्स की पढ़ाई अनिवार्य करेगा। उन्हें उस पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक और अन्य व्यवस्थाएं करनी होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर गुरदीप कौर ने बताया कि सीबीएसई आगामी सत्र से स्किल बेस्ड पाठ्यक्रमों को हर स्कूल में अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है। कम से कम एक कोर्स हर स्कूल को अनिवार्य रूप से चुनना ही होगा। कक्षा नौ और 10 में तो यह जरूर लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किल सब्जेक्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल के 50-50 मार्क्स
सीबीएसई के नियमों के मुताबिक अभी स्किल सब्जेक्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए 50-50 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान ज्यादा देने के मकसद से प्रैक्टिकल में भी आधा मार्क्स रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed