फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Board Result Out: CBSE released 12th board results, check this way

CBSE Board Result Out: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
सार

CBSE 12 Result 2023: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। छात्र अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सके हैं..

विज्ञापन
CBSE Board Result Out: CBSE released 12th board results, check this way
डालिम्स सनबीम रामकटोरा में बारहवीं के परिणाम घोषित होने पर खुशी मानती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

विज्ञापन


ऐसे चेक करें परिणाम
छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन


ये स्टेप को फॉलो करें- 
सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर  'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक कीजिए।
फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज कीजिए।
यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं। 

 

CBSE Board Result Out: CBSE released 12th board results, check this way
सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई रिजल्ट की प्रकिया

सीबीएसई के लाखों बच्चों का रिजल्ट बनाना इतना आसान नहीं होता है। परीक्षा के बाद कॉपी की चेकिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा काफी बारीकी से की जाती है। इश वजह से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता है। छात्र बोर्ड परीक्षा के अंकों के कैल्कुलेशन को लेकर भी काफी कन्फयूजन में हैं, लेकिन उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। सीबीएससई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5 विषयों के अंक जोड़ें जाएंगे। बेस्ट पांच के बेसिस पर कक्षा 12वीं के छात्र कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। इसमें कक्षा 12वीं के मार्क्स नंबर्स और परसेंटेंज दिए जाएंगे, जबकि बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्क्स CGPA फॉर्मेट में देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed