{"_id":"6426efe0feef0311c1024afc","slug":"cbse-40-percent-of-accountancy-questions-were-difficult-varanasi-news-c-20-vns1013-131972-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एकाउंटेंसी में गणित के सवालों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एकाउंटेंसी में गणित के सवालों ने किया परेशान
विज्ञापन
सीबीएसई : अकाउंटेंसी के 40 फीसदी सवाल रहे कठिन
बारहवीं के छात्र बोले, कई प्रश्न छूटे, केंद्रों के बाहर दिखे निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्रों की शुक्रवार को अकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक हुई परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने कहा कि 40 फीसदी सवाल कठिन रहे। औसत छात्रों को उलझाऊ गणना ने खूब उलझाया। इस कारण कई छात्रों ने प्रश्नपत्र पूरा हल न कर पाने की बात कही। हालांकि, प्रश्नपत्र पूरी तरह से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था, लेकिन गणनाएं लंबी होने के कारण दिक्कत हुई। खासकर ए सेक्शन कठिन लगा, जबकि उसके मुकाबले बी सेक्शन थोड़ा आसान था। वहीं, शनिवार को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा जिले के 41 केंद्रों पर होगी।
तैयारी तो अच्छी थी, प्रश्न भी पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। लेकिन गणना की वजह से प्रश्नों को हल करने में समय लगा। - पीयूष तिवारी
अकाउंटस विषय की काफी अच्छी तैयारी थी, लेकिन गणना वाले सवालों की वजह से पेपर अच्छा नहीं हुआ। - जयश केसरी
सवाल तो पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, लेकिन पेपर काफी लंबा था। हल करने में बहुत ज्यादा समय लगा। - वैष्णवी राय
पूरी तैयारी थी, सभी सवालों को हल भी किया है। कितने अंक मिलते हैं, वो परिणाम आने पर पता चलेगा।- पावनी सिंह
सीआईएससीई : आखिरी दिन छात्रों ने मस्ती के बीच दिया पेपर
बारहवीं के छात्र-छात्राओं की शुक्रवार को पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा हुई। आखिरी परीक्षा के पहले छात्रों के चेहरे पर प्रश्नपत्र को लेकर तनाव था, लेकिन केंद्रों से बाहर आ रहे छात्रों के चेहरे पर परीक्षा खत्म होने की खुशी साफ दिखी। छात्रों की माने तो परीक्षा का प्रश्नपत्र काफी आसान था, जिसे हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।