{"_id":"5cd034e1bdec22073706bdae","slug":"cbse-10-result-2019-gaurav-success-story-of-exam-from-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10 Result 2019 : देश में दूसरा स्थान पाने वाले गौरव ने बताया सफलता मूलमंत्र, पाए 99.6% अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10 Result 2019 : देश में दूसरा स्थान पाने वाले गौरव ने बताया सफलता मूलमंत्र, पाए 99.6% अंक
Mon, 06 May 2019 06:58 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 06 May 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
गौरव सिंह को मिठाई खिलाते दादा जी
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। क्योंकि पिछले साल से इस साल में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश भर के टॉप तीन में उत्तीर्ण होने वालों में चंदौली के छात्र का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
मूलत: मिर्जापुर जिले के लालगंज ब्लॉक स्थित रजई गांव के रहने वाले गौरव सिंह ने 498 अंक प्राप्त किए हैं। गौरव मुगलसराय के सनबीम स्कूल का छात्र है। गौरव ने अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान में 100-100 गणित एवं विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
गौरव का कहना है कि मेहनत से पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र है। स्कूल के अलावा घर पर वह चार घंटे नियमित मेहनत से पढ़ाई करता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता लाल बहादुर सिंह और मां रागिनी देवी को दिया है।
विज्ञापन
गौरव के पिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में रेलवे में सीनियर सेक्सन इंजीनियर हैं। मां गाजीपुर में एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। दो भाई बहनों में गौरव बड़ा है। आगे वह इंजीनियर बनना चाहता है। मूलत: मिर्जापुर जिले के लालगंज ब्लाक स्थित रजई गांव के रहने वाले हैं। 5 मऊ को छात्र की दादी का निधन होने पर पूरा परिवार मिर्जापुर गया हुआ है।