फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI Raids in varanasi team searched flat panchashil apartment case of IAS officer allegations of corruption

CBI Raids: ढाई घंटे तक टीम ने खंगाला इस अपार्टमेंट का फ्लैट, IAS अफसर से जुड़ा है मामला; भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 21 Feb 2025 03:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:36 AM IST
सार

सीबीआई की एससीबी चंडीगढ़ ने आईएएस सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई के छापे और पूछताछ की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी।

विज्ञापन
CBI Raids in varanasi team searched flat panchashil apartment case of IAS officer allegations of corruption
पंचशील अपार्टमेंट के फ्लैट में ढाई घंटे तक रही सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBI Raids Today : सीबीआई ने आईएएस अफसर राजीव रंजन के बाद उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। इनमें कृपा शंकर रॉय और दुलारी देवी शामिल हैं। ये दोनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इनके ठिकानों पर भी सीबीआई ने बुधवार को वाराणसी में छापा मारा था। माना जा रहा है कि रंजन ने आय से अधिक संपत्ति इन लोगों के नाम पर जमा की है। प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में रंजन से दोबारा पूछताछ कर सकती है। क्योंकि ईडी के रंजन का मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

राजीव इस समय जम्मू-कश्मीर श्रम विभाग के आयुक्त एवं सचिव के पद पर तैनात हैं। कुपवाड़ा के डीसी रहते उन पर गन लाइसेंस घोटाले का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले की जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई। बुधवार को बिहार के पटना, यूपी के वाराणसी, हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा रंजन के जम्मू और श्रीनगर स्थित कार्यालयों समेत सात स्थानों पर तलाशी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2012 से लेकर 2016 के बीच जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ऐसे लोगों को गन लाइसेंस जारी कर दिए गए जो यहां के निवासी नहीं थे। ये लोग पात्रता की शर्तें भी पूरी नहीं करते थे।



सूत्रों के मुताबिक 2.78 लाख से अधिक ऐसे शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। जिम्मेदार लोगों ने लाइसेंस देने के एवज में पैसे लिए। एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक यह घोटाला 100 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। 2019 से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed