{"_id":"61969e9f4223c97faf46398e","slug":"cbi-probe-into-death-of-jitendra-srivastav-in-kanpur-police-custody-mlc-ashutosh-sinha-handed-over-memorandum-addressed-to-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में मौत की हो सीबीआई जांच: एमएलसी आशुतोष ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में मौत की हो सीबीआई जांच: एमएलसी आशुतोष ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:12 AM IST
सार
एमएलसी आशुतोष सिन्हा के ज्ञापन के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर के माधवपुरम स्थित आईआईटी सोसाइटी निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव को चोरी के शक में हिरासत में लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बर तरीके से पीटा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत की हो सीबीआई जांच: एमएलसी आशुतोष ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस हिरासत में कानपुर के युवक जितेंद्र श्रीवास्तव की मौत मामले में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सीबीआई जांच की मांग की है। उनके नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति को सौंपा।
विज्ञापन
आशुतोष सिन्हा के ज्ञापन के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर के माधवपुरम स्थित आईआईटी सोसाइटी निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव को चोरी के शक में हिरासत में लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बर तरीके से पीटा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक के शरीर पर पट्टों के सैकड़ों निशान थे तथा पूरा शरीर काला पड़ गया था।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की, कि व्यवस्थाओं को ताक पर रख कर अधिकारों का दुरुपयोग करने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही घटना की सीबीआई जांच, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। इस दौरान अतुल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल, कलाधर तिवारी, अर्पित श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन