फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI organically grown Mathura

मथुरा बवाल की हो सीबीआई जांच

Sun, 05 Jun 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 05 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
CBI organically grown Mathura
dr. mahesh sharma
मथुरा बवाल के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार के मंत्री महेश शर्मा और जनरल वीके सिंह ने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। शनिवार को वाराणसी में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और अदूरदर्शिता के चलते जांबाज पुलिसकर्मियों और आमजन की जान गई। चूक कैसे हुई, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका जवाब दें। यह कोई मामूली चूक नहीं है। यह कोई नया मामला नहीं था। पहले से विवाद चला आ रहा था, उसके बावजूद सपा सरकार ने आखिर इतनी लापरवाही क्यों बरती। 
विज्ञापन




रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि सही तथ्यों को सामने लाने के लिए यह जरूरी है कि मथुरा मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई से कराई जाए। कहा कि राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है। यह प्रदेश सरकार की बड़ी चूक है। इसे मामूली चूक बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन



इसी तरह, दादरी मामले में प्रदेश सरकार ने लीपापोती की। कहा कि सपा सरकार अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। सूबे में भ्रष्टाचार, गुंडाराज से जनता परेशान है। कहा कि मथुरा सांसद हेमामालिनी का क्षेत्र है, वह खुद पूरी घटना पर नजर रखे हैं। केंद्रीय मंत्री ने सपा के साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा। कहा कि यादव सिंह बसपा और सपा सरकार का चहेता बनता गया और जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर कुबेर बन गया। दोनों सरकारों के मुखिया इसे आंख बंद कर देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि मथुरा में हुई घटना को प्रदेश सरकार जिस रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है, हकीकत उससे अलग है। उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार कई तथ्यों को छिपाया जा रहा है। गहराई से तहकीकात की जरूरत है, तभी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूरी घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, इसके लिए मामला सीबीआई को सौंपा जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed