फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cash over the opening

बैंक खुलते ही खत्म हो गया कैश

Tue, 22 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
cash over the opening
पीलीकोठी स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपया निकालने और जमा करने के लिए लगी लोगों की भीड़।

विज्ञापन
एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर कई स्थानों पर हंगामा, नोंकझोंक, शोर-शराबा और धक्कामुक्की की घटनाएं फिर हुईं। वजह, ज्यादातर बैंकों में कैश का संकट था। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक रोहनिया, नियार और रामनगर शाखा, एचडीएफसी बैंक. सिगरा, बैंक आफ बड़ौदा, बीएचयू कैंपस, चोलापुर सहित अन्य कई बैंक के खुलने के कुछ देर बाद ही कैश खत्म हो गया। इसमें बहुत से ऐसे लोग थे, जो सुबह छह बजे से लाइन में लगे थे।
 बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लोेगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। आरोप था कि बैंक खुलने के करीब आधे घंटे बाद पैसा न होने की जानकारी दी गई। लोगों का कहना था कि उनके सामने ही पैसा आया लेकिन कहा गया कि अभी पैसा नहीं आया। हंगामा करने वालों में अधिकांश बीएचयू कर्मचारी और मरीजों के परिजन थे। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के एचडीएफसी बैंक में मरीज के परिजन और खाताधारकों को नोट नहीं मिलने की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



कपसेठी और जंसा थाना क्षेत्र के बैंकों में भी रुपये की कमी पर नोकझोंक और हंगामा हुआ। सारनाथ में फार्म में दस हजार की मांग करने वालों को जब चार हजार मिले तो उन्होंने नारेबाजी की। चौबेपुर क्षेत्र के ओरिएंटल बैंक और कोऑपरेटिव बैंक में दो हजार रुपये दिए जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। जक्खिनी में लोगों ने बैंक कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में रुपये के निकालने के दौरान शाखा प्रबंधक और एक डॉक्टर में नोकझोंक हुई। फूलपुर और मिर्जामुराद क्षेत्र के बैंकों में भी लोग बैंककर्मियों से नोकझोंक करते दिखे। सिरिहरा के यूनियन बैंक, जंसा के हाथी एसबीआई शाखा में लाइन लगाने वालों को रुपये नहीं मिले। यहां दिन भर हंगामा होता रहा।


पहले 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने और जमा करने का संकट था। जब दो हजार के नोट मिलने लगे तो छोटे नोट का संकट बढ़ गया है। बैंकों से भी दो-दो हजार रुपये के नोट दिए जा रहे हैं। पांच सौ रुपये की नई करेंसी अभी तक बैंकों में नहीं पहुंची है। बाजार में छोटे नोटों की किल्लत से लोगों को खरीदारी, पेट्रोल लेने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। दो हजार का नोट देने पर दूकानदार पांच सौ या हजार रुपये से अधिक का सामान लेने की शर्त रख रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वाइप कराकर दो हजार रुपये देने के निर्देश का सिगरा स्थित इंडियन ऑयल के राजेश ऑटमोबाइल्स और डीएलडब्ल्यू के मेन गेट पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर दो हजार रुपये दिए जाने लगे हैं। इसके लिए शहर के 10 पेट्रोल पंप चिह्नित किए गए हैं पर तकनीकी समस्या के चलते यह सुविधा सभी पेट्रोल टंकियों पर शुरू नहीं हो पाई है। इंडियल ऑयल के सीनियर डिवीजनल रिटेल सेल्स मैनेजर राहुल दीक्षित ने कहा कि दो-तीन दिन में सभी पेट्रोल पंप पर कैश की सुविधा मिलने लगेगी।



कैश की कमी के कारण जिले में एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक समेत विभिन्न बैंकों के 600 एटीएम में से आधे से अधिक एटीएम बेमतलब हो गए हैं। सोमवार को कुछ एटीएम खुले, जहां लंबी-लंबी लाइन लगी रही वहीं कुछ पर कैश न होने का बोर्ड चस्पा था। लहरतारा-भिखारीपुर, सुंदरपुर, लंका में एसबीआई, मंडुआडीह में बैंक आफ बड़ौदा, भिखारीपुर में यूनियन बैंक, मलदहिया एसबीआई, पीएनबी पहड़िया स्थित एटीएम का शटर गिरा रहा। इसके अलावा लंका रविंद्रपुरी मार्ग पर एचडीएफसी, पीएम संसदीय कार्यालय के बगल में बैंक आफ बड़ौदा, भेलूपुर में एक्सिस बैंक का एटीएम भी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed