फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case registered for objectionable comment on facebook against modi

पीएम मोदी को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 04 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 04 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
case registered for objectionable comment on facebook against modi
Facebook
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ लिया है। पीएम पर टिप्पणी करने वाले अजीत सिंह मौर्य के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाल की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी कि कई दिनों से एक व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट से पीएम मोदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी कर रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी आरपी सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल की तहरीर पर अजीत सिंह मौर्य के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर, नई बस्ती, अंबेडकर नगर, विकास नगर, उरमौरा, लोढ़ी समेत अन्य गांवों में जाकर लोगों से नामजद आरोपी अजीत सिंह के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed