फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered against father and son for embezzling Rs 13.98 lakh

Varanasi News: पिता-पुत्र के खिलाफ 13.98 लाख रुपये हड़पने में केस दर्ज

Thu, 17 Oct 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against father and son for embezzling Rs 13.98 lakh
वाराणसी। सराफा व्यावसायी के 3.98 लाख रुपये हड़पने और चेक फाड़कर फेंकने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित राजा दरवाजा के रहने वाले मुन्ना लाल सेठ ने बताया कि वह रेशम कटरा में चांदी के आभूषण का होल सेल का व्यापार करते हैं। ओम प्रकाश कसेरा और पुत्र राहुल से व्यापारिक संबंध रहा और वे लगातार प्रार्थी से चांदी का आभूषण खरीदते थे। दोनों ने 10 व 11 अगस्त 2021 तक 34.669 किलोग्राम चांदी का आभूषण हड़प लिए। चांदी की कीमत 13,98,349 रुपये हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

तीन भाइयों पर 10 लाख हड़पने का केस
वाराणसी। व्यापार के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी कर फरार होने के मामले में तीन भाइयों के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित नरेंद्र सेठ, मनोज कुमार चौरसिया, दीपक वर्मा, रवि मौर्य, बृजेश प्रजापति, रमेश जायसवाल, अनुज गुप्ता ने बताया कि ककरमत्ता के विकास, विनीत, बिक्रम अग्रवाल के साथ व्यापार करते थे। छह सितंबर को व्यापार का 10 लाख रुपये लेकर तीनों भाई फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

मोबाइल और डेबिट कार्ड चोरी कर 1.94 लाख रुपये निकाले
वाराणसी। कैंट स्टेशन पर मोबाइल और डेबिट कार्ड चोरी करने के बाद खाते से एक लाख 94 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रसूलपुर कायस्थ जानकीपुरम लखनऊ निवासी पीड़ित प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पांच जुलाई को वाराणसी कैंट स्टेशन पर पहुंचा था। इस बीच मोबाइल और डेबिट कार्ड चोरी हो गया। बाद में मालूम चला कि खाते से कई बार में एक लाख 94 हजार रुपये निकाले गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed